Aurangabad News : पूर्व दिवंगत सांसद रमेश प्रसाद सिंह की स्मृति में गठित रमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक कन्हैयालाल जैन के आवास पर आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैयालाल जैन ने की, जबकि संचालन एपीपी वरीय अधिवक्ता रसिक बिहारी सिंह ने किया. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बैठक की शुरुआत पूर्व सांसद रमेश प्रसाद सिंह के पुत्र ई. राजेंद्र प्रसाद सिंह की दिवंगत पत्नी प्रो. लीला सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. इसके बाद ट्रस्ट की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी.
रमेश चौक के सौंदर्यीकरण की होगी पहल
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि औरंगाबाद शहर के हृदय स्थल रमेश चौक के सौंदर्यीकरण के लिए पहल की जाएगी. इसके साथ ही शहरवासियों से अपील की जाएगी कि चौक पर आयोजित होने वाले किसी भी कार्यक्रम के दौरान गंदगी नहीं फैलाएं और चौक की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें. ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि शहर के प्रमुख स्थल की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है.
नये सदस्यों और ऑडिटर की नियुक्ति पर चर्चा
बैठक में ट्रस्ट के नये गोल्डन सदस्य एवं ई-सदस्य बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई. इस दौरान अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही को सर्वसम्मति से ई-सदस्य बनाए जाने का निर्णय लिया गया. संस्था के कार्यों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए ऑडिटर की नियुक्ति करने पर भी सहमति बनी.
Also Read : नवादा के बिजली की शिकायतों के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कॉल सेंटर
पुराने सामाजिक कार्यों की हुई समीक्षा
बैठक में ट्रस्ट द्वारा पूर्व में किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गयी. साथ ही समाज सुधार एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया. ट्रस्ट की ओर से युवा सदस्यों से अपील की गयी कि वे समाज सुधार से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें.
Also Read : नवादा में 60 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त
समाजहित के कार्यों में युवाओं की भागीदारी पर जोर
ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि समाज सुधार और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में समाजसेवी महावीर जैन, अरुण कुमार सिंह, विशाल उर्फ मंटू जैन, अजय कुमार गुप्ता, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में ट्रस्ट की आगामी गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देने पर सहमति बनी.
Also Read : नवादा के बिजली की शिकायतों के लिए फीडरवार हेल्पलाइन नंबर जारी, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कॉल सेंटर
