औरंगाबाद में ट्रेन के आगे कूदा युवक, दो पत्नियों में हुए विवाद के बाद दी जान

Railway Track Death: औरंगाबाद के जम्होर थाना क्षेत्र में शंकरपुर रेलवे गुमटी के पास एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Railway Track Death: (ब्रजेश द्विवेदी) गया–दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर स्थित जम्होर थाना क्षेत्र के शंकरपुर रेलवे गुमटी के समीप गुरुवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शंकरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय पिंटू साव के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

बुधवार रात घर से निकला, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव

परिजनों के अनुसार, पिंटू साव बुधवार रात घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शंकरपुर रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव देखा. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान पिंटू साव के रूप में की.

पारिवारिक तनाव की बात आई सामने

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिंटू साव के परिवार में पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि उसकी दो शादियां हुई थीं. एक पत्नी गांव स्थित घर में रहती थी, जबकि दूसरी पत्नी बाहर रहती है. इसी कारण परिवार में तनाव बना हुआ था. हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

गांव में पसरा मातम

घटना के बाद शंकरपुर गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, अमरेंद्र कुमार पांडेय बने नए डीईओ, तीन नए डीपीओ की भी तैनाती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >