औरंगाबाद जिले के रफीगंज में उत्तर कोयल नहर को चालू कराने की मांग को लेकर किसान मजदूर मोर्चा का धरना शुक्रवार को 604वें दिन भी जारी रहा. रफीगंज प्रखंड परिसर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप चल रहे धरना को लेकर मोर्चा के सदस्यों ने बैठक कर आंदोलन को और मजबूती देने पर चर्चा की. अध्यक्षता लड्डू खान व संचालन किसान नेता सत्येंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया.
सिंचाई सुविधा की मांग
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तर कोयल नहर की विभिन्न शाखाओं आगरा, कोटवारा, चेई नवादा सहित कुटकुट डैम के सर्वेक्षण और नहर के संचालन की मांग को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं.
किसानों का कहना है कि नहर में पानी आने से बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और कृषि कार्य को बढ़ावा मिलेगा.
अनिश्चितकालीन आंदोलन का संकल्प
अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां ने कहा कि जब तक उत्तर कोयल नहर में पानी नहीं पहुंचता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने प्रशासन एवं सरकार से किसानों की मांग पर गंभीरता से पहल करने की मांग की.
बैठक में उपस्थित लोग
बैठक में पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, भोला नाथ वर्मा, सीधी यादव, जय प्रकाश प्रजापति, डॉ. शिवनंदन प्रसाद यादव, चंद्रशेखर प्रसाद (दौलता), संतोष गिरि, लालदहारी यादव, बिशुन यादव, नीरज कुमार, निखिल कुमार, विकास कुमार, महेंद्र दास, सूरजदेव यादव, पुकार यादव एवं योगेंद्र प्रसाद शामिल थे.
किसानों का एकजुट प्रयास
स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की.
