औरंगाबाद: बकाया मजदूरी मांगने गए युवक पर हमला, सिर फूटा; टेंट संचालक पर मारपीट का आरोप

Aurangabad News : तीन दिनों का बकाया मजदूरी मांगने पर मारपीट की. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया .

रफीगंज (औरंगाबाद) से सत्येंद्र पाठक की रिपोर्ट
Aurangabad News : रफीगंज शहर के हाजीपुर गोला स्थित एक टेंट दुकान पर बकाया मजदूरी मांगने गए युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में 24 वर्षीय नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर में चोट आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब्दुलपुर निवासी नीतीश कुमार, पिता डोमन साव, एक टेंट दुकान में मजदूरी करता था. उसकी तीन दिनों की मजदूरी बकाया था. शुक्रवार की रात वह अपनी मजदूरी मांगने के लिए टेंट दुकान पहुंचा, जहां उसकी टेंट संचालक सरफराज से कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया.

लोगों ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

आरोप है कि इस दौरान टेंट संचालक ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया.

घटना के बाद पीड़ित पक्ष में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने मजदूरों की समय पर मजदूरी भुगतान और उनके साथ उचित व्यवहार की मांग की है.

आवेदन के आधार पर होगी कार्रवाई

इस संबंध में रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त होने पर जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है.

Also Read: औरंगाबाद: रफीगंज में रेलवे ट्रैक के पास मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >