औरंगाबाद के सरकारी स्कूलों में प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन जारी, डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं दे रहे परीक्षा

Aurangabad Quarterly Assessment: औरंगाबाद जिले के सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन जारी है. पहली से आठवीं कक्षा तक के डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इस मूल्यांकन में शामिल हो रहे हैं.

Aurangabad Quarterly Assessment: जिले के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षा विभाग के निर्देश पर मंगलवार से प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन शुरू हो गया है. पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का दो पालियों में मूल्यांकन कराया जा रहा है. यह प्रक्रिया अगले सप्ताह सोमवार तक जारी रहेगी.

दो पालियों में हो रहा मूल्यांकन

शिक्षा विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जा रही है. तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का लिखित मूल्यांकन कराया जा रहा है, जबकि पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों का मौखिक मूल्यांकन लिया जा रहा है.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो रही परीक्षा

गुरुवार को गणित विषय तथा शुक्रवार को सह-शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया. शनिवार को पहली पाली में तीसरी से आठवीं कक्षा के लिए पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान तथा दूसरी पाली में पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों का गणित विषय का मौखिक मूल्यांकन होगा. सोमवार को पहली पाली में हिंदी/उर्दू और दूसरी पाली में राष्ट्रभाषा विषय का मूल्यांकन निर्धारित है.

ई-शिक्षाकोश से डाउनलोड किए जा रहे प्रश्नपत्र

शिक्षकों ने बताया कि प्रश्नपत्र ई-शिक्षाकोश (e-Shikshakosh) से डाउनलोड किए जा रहे हैं. इसके बाद प्रश्नों को श्यामपट्ट (ब्लैकबोर्ड) पर लिखकर विद्यार्थियों से उत्तर अपनी नोटबुक में लिखवाए जा रहे हैं.

90 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति

पीएमश्री मध्य विद्यालय, कुटुंबा के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने बताया कि विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का त्रैमासिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक बच्चे उपस्थित हो रहे हैं तथा शेष विद्यार्थियों को भी मूल्यांकन में शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है.

अभिभावकों के साथ साझा किया जाएगा परिणाम

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विषयवार शिक्षकों द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जाएगी. इसके बाद परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि बच्चों की शैक्षणिक प्रगति का सही आकलन किया जा सके.

जिले में आयोजित इस प्रथम त्रैमासिक मूल्यांकन में करीब डेढ़ लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद जनता दरबार में डीएम अभिलाषा शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >