औरंगाबाद में बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण, डीएम ने बच्चों की सुरक्षा और बेहतर देखभाल के दिए निर्देश

Aurangabad News : औरंगाबाद जिलाधिकारी ने बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

Aurangabad News : बाल देखरेख संस्थानों में आवासित बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समुचित देखभाल को लेकर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति ने जिले में संचालित बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया. इस दौरान विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं सुरक्षित स्थान का भी जायजा लिया गया. जिलाधिकारी ने बच्चों को बेहतर और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Also Read : नवादा में डीडीसी के निर्देश का नहीं हुआ असर, चार दिनों से खराब है गोविंदपुर की जलमीनार का मोटर

बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की नियमित निगरानी का निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया.

Also Read : नवादा के गोविंदपुर में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा

आयु और क्षमता के अनुरूप शिक्षा पर दिया जोर

जिलाधिकारी ने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं पढ़ाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी आयु एवं क्षमता के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक गतिविधियों का नियमित संचालन किया जाए.

बच्चों की प्रतिभा एवं क्षमताओं के विकास के लिए संस्थानों में सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को ऐसा माहौल मिलना चाहिए, जिससे वे अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को बेहतर तरीके से विकसित कर सकें.

निर्धारित मानकों और प्रावधानों के अनुपालन का निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल देखरेख संस्थानों में बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए. साथ ही बच्चों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए संस्थानों के संचालन में निर्धारित मानकों और प्रावधानों का पूर्णतः अनुपालन किया जाए.

समयबद्ध तरीके से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रहे.

ये अधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान), अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Also Read : नवादा में प्रधानमंत्री आवास योजना के 15 लाभुकों को मिली नए घर की चाबी, खिले चेहरे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >