वज्रपात की चपेट में आया प्रिंस की मौके पर मौत, चार युवक झुलसे

गोह थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी

गोह. गोह थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी, जब अचानक हुए वज्रपात ने एक युवा की जान ले ली, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, उदयपुरा निवासी राजू सिंह के 22 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने कई साथियो के साथ डिहुरी बाजार गया था. बाजार से घर लौटने के क्रम में जैसे ही वह स्कूल के पास पहुंचा, अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुई. चपेट में आने से प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना में उनके साथ चल रहे अन्य युवक भी घायल हो गये. घायलों में नंद किशोर सिंह के पुत्र विकास कुमार मिथलेश सिंह के पुत्र, अक्षय कुमार नारायण सिंह के पुत्र, धीरज कुमार व मोहन सिंह के पुत्र धीरज कुमार शामिल है. सभी उदयपुरा गांव के निवासी बताये जा रहे है और डिहुरी बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे. वैसे सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >