तीन साल से मायके में रह रही पत्नी के डिप्रेशन में पति ने की आत्महत्या

Aurangabad News :एसबेस्टर में लगी लोहे की कड़ी से साड़ी के सहारे फंदा लगा कर दी जान

एसबेस्टर में लगी लोहे की कड़ी से साड़ी के सहारे फंदा लगा कर दी जान औरंगाबाद/मदनपुर. औरंगाबाद जिले के अजन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंशी बिगहा गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पत्नी के वियोग में डिप्रेशन का शिकार हुए 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया. मृतक की पहचान सुंदर भूइंया के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. पंकज की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी पिछले करीब दो वर्षों से मायके में रह रही थी. वह कई बार पत्नी को घर वापस लाने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसी कारण वह मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था. घटना के दिन पंकज घर में अकेला था. इसी दौरान उसने घर के एसबेस्टर में लगी लोहे की कड़ी से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर ग्रामीणों को शक हुआ. बाद में दरवाजा खोला गया तो पंकज का शव फंदे से लटका मिला. यह दृश्य देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना पर अजन थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. ग्रामीणों के अनुसार पंकज के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपने छोटे भाई के साथ रहता था. परिवार पहले से ही कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था और इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों की संवेदनशीलता को उजागर करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >