औरंगाबाद पुलिस की छापेमारी में 54 गिरफ्तार, साइबर ठगी के दो पीड़ितों को वापस मिले 20 हजार

औरंगाबाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 54 अपराधियों को गिरफ्तार किया और साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को उनके 20,990 रुपये वापस दिलाए.

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन और साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए औरंगाबाद पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है. शनिवार को चलाए गए जिलेव्यापी अभियान में पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 54 आरोपितों को गिरफ्तार किया. इनमें 17 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गिरफ्तार आरोपितों में डकैती के एक, एससी-एसटी एक्ट के एक, हत्या के प्रयास के 11, मद्य निषेध अधिनियम के नौ तथा अन्य मामलों के 32 आरोपी शामिल हैं. अभियान के दौरान पुलिस ने 255.60 लीटर देशी शराब जब्त की. साथ ही 21 वारंट और 25 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया.

वाहनों से वसूले गए 42 हजार जुर्माना

वाहन जांच अभियान के तहत जिलेभर में 1033 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर 42,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. शराब तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक और एक कार भी जब्त की गई.

शराब मामले में इनलोगों की हुई गिरफ्तारी

शराबबंदी कानून के तहत सलैया थाना पुलिस ने भदवा निवासी गोविंद कुमार को 20 लीटर देशी शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया. माली थाना पुलिस ने झारखंड के पलामू निवासी रंजीत कुमार सिंह और अक्षय कुमार को 210 लीटर देशी शराब और एक कार के साथ पकड़ा. एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने विशुनदेव राय और कृष्णा शर्मा को 0.60 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, जबकि मदनपुर थाना पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब बरामद की. बड़ेम थाना पुलिस ने महेश्वरी राजवंशी को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया.

पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

साइबर थाना की त्वरित कार्रवाई से ऑनलाइन ठगी के दो पीड़ितों को राहत मिली. बारूण थाना क्षेत्र के महथा निवासी नरेश कुमार के खाते में ठगी गई 10 हजार रुपये तथा दाउदनगर थाना क्षेत्र के भखरूआ निवासी सौरभ सुमन के खाते में 10,990 रुपये वापस कराए गए.

वहीं, मदनपुर थाना पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के मामले में युगेश यादव उर्फ जुगेश यादव को गिरफ्तार किया. दूसरी ओर, वर्ष 2006 के चर्चित डकैती कांड में दाउदनगर थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के आधार पर मधेशी राजवंशी को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की.

ALSO READ: जहानाबाद में दारोगा भर्ती परीक्षा, 8 केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish raj singham

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >