औरंगाबाद में कुर्की-जब्ती अभियान, एक आरोपी ने मौके पर किया आत्मसमर्पण, कई के घर ही नहीं मिले

बिहार के बारुण में पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घर कुर्की की कार्रवाई की। एक ने आत्मसमर्पण किया, जबकि चार अभियुक्तों के घर का वजूद ही नहीं मिला।

Aurangabad News: बारूण थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की-जब्ती अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान पुलिस को मिश्रित सफलता मिली. एक ओर कुर्की की कार्रवाई से घबराकर एक अभियुक्त ने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि चार अन्य फरार अभियुक्तों के कथित घरों का कोई अस्तित्व नहीं मिलने से पुलिस को बिना जब्ती के लौटना पड़ा.

चार फरार अभियुक्तों के घर नहीं मिले

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एसआई उमेश महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गजबोर बिगहा निवासी रोहित खरबार उर्फ नन्हका, जेढुआ खरबार, गुलशन खरबार और राजदेव खरबार के घरों पर न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की. हालांकि, मौके पर पहुंचने पर पुलिस को इन अभियुक्तों के घर ही नहीं मिले. वहां कोई सामान या संपत्ति भी बरामद नहीं हुई, जिसके कारण कुर्की की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा.

कुर्की के डर से अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

वहीं, मोहनगंज नहर निवासी मोख्तार इदरीसी के घर जब पुलिस कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची तो कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए उसने मौके पर ही आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

फरार अपराधियों पर कार्रवाई रहेगी जारी

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि फरार चल रहे अन्य अभियुक्तों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी न्यायालय के आदेश के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read: बिहार के इस जिले में रनवे के लिए 10 दिनों में टेंडर की संभावना, जल्द ही उड़ान भरेंगे छोटे विमान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >