पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बारुण में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Aurangabad News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बारुण में स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

Aurangabad News : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बारुण के प्रांगण में नवोदय विद्यालय स्थापना दिवस उत्साह, गरिमा और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं नवोदय प्रार्थना के साथ हुआ. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवीनगर के विधायक चेतन आनंद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आयुषी तोमर उपस्थित रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रवींद्र कुमार सिंह ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक टीएन यादव एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया.

शिक्षा, अनुशासन और संस्कार को बताया सफलता की कुंजी

मुख्य अतिथि एवं नवीनगर विधायक चेतन आनंद ने नवोदय विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार भी सफलता के लिए आवश्यक हैं. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करना शिक्षकों की जिम्मेदारी: एसडीओ अमित राजन

सर्वांगीण विकास का केंद्र है नवोदय विद्यालय

विशिष्ट अतिथि डॉ. आयुषी तोमर ने कहा कि नवोदय विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और सांस्कृतिक मूल्यों का भी विकास करने का अवसर प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि युवाओं, विशेषकर बालिकाओं, को अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग कर देश के विकास में योगदान देना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की भी सराहना की.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्थापना दिवस समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे. देशभक्ति, लोक संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर आधारित गीत, नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया. इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा समसामयिक विषयों पर तैयार पोस्टर एवं कला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की.

Also Read : औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान, 49 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब, ट्रक और स्टोन डस्ट जब्त

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर सिंह, बारुण के बीडीओ नीरज कुमार, प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी, सीतयोग के सचिव राजेश कुमार सिंह, चेयरमैन इंदु देवी, भाजपा नेत्री सीमा गुप्ता, बीडीसी रंजीत सिंह, शिक्षाविद सुरेश गुप्ता, आनंद प्रकाश सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक कमलेश कुमार, आर.बी. सिंह, प्रमोद यादव, मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद, लीला कुमारी, समरेश प्रताप, बजरंगी प्रसाद, दिनेश कुमार, बी.के. गुप्ता, सुराज नंदन तथा रीता गौड़ का सराहनीय योगदान रहा.

Also Read : ओबरा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में आई तेजी, राजस्थान के कारीगर करेंगे गर्भगृह का सौंदर्यीकरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >