औरंगाबाद के 2.41 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची ₹33.29 करोड़ की पेंशन राशि

Aurangabad Pension DBT: औरंगाबाद जिले के 2.41 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में जून 2026 की ₹33.29 करोड़ की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई. योजना भवन में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया.

Aurangabad Pension DBT: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा जून माह की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पेंशनधारियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई. इस अवसर पर औरंगाबाद के योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा सहित जिले के वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

डीबीटी से लाभुकों को मिल रही समय पर पेंशन

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के महत्व और लाभुकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पेंशन उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया. अधिकारियों ने बताया कि डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे योजना में पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित हुई है.

2.41 लाख लाभुकों को मिला लाभ

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बताया कि औरंगाबाद जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 2,41,163 लाभुकों के बैंक खातों में ₹33,29,45,200 (33 करोड़ 29 लाख 45 हजार 200 रुपये) की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई है.

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहे.

Also Read: नवादा में लंबित योजनाओं पर डीएम सख्त, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >