औरंगाबाद: पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा

औरंगाबाद में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं. मुखियाओं ने पंचायत निधि से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामीणों के सुझाव सुने. इस दौरान राशन कार्ड व मद्य निषेध कानून की जानकारी भी दी गई.

Aurangabad News : दाउदनगर में पंचायतों के सतत एवं समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रखंड की सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में आयोजित बैठकों की अध्यक्षता संबंधित पंचायतों के मुखियाओं ने की. पंचायत सचिव की मौजूदगी में विकास योजनाओं की समीक्षा तथा भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई.

बीडीओ ने ग्रामीणों से किया संवाद

प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने तरारी, मनार और सिंदुआर पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में भाग लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया. उन्होंने कहा कि पंचायतों का समग्र विकास तभी संभव है, जब आम लोग योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सरकारी सुविधाओं का समय पर लाभ उठाएं. उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास कार्यों के संबंध में सुझाव भी मांगे.

राशन कार्ड और मद्य निषेध कानून की दी जानकारी

बैठक में ग्रामीणों को बताया गया कि नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पात्र परिवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ 13 अगस्त तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. साथ ही मद्य निषेध कानून की जानकारी देते हुए लोगों से शराब से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की गई.

विकास कार्यों और महिला सशक्तीकरण पर जोर

ग्राम सभाओं में मुखियाओं ने पंचायत निधि से संचालित विकास कार्यों की जानकारी दी. सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई. बैठक में जीविका स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >