औरंगाबाद: पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य उपकेंद्र और खाद आवंटन बढ़ाने की मांग

औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. सदस्यों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने और खाद आवंटन बढ़ाने की जोरदार मांग की.

Aurangabad News : दाउदनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख विपुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने किया. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई.

वित्त आयोग की योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि से हुई. इसके बाद 15वें वित्त आयोग एवं षष्टम राज्य वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. साथ ही 16वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित की जाने वाली नई योजनाओं के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया.

स्वास्थ्य, मनरेगा और जीविका योजनाओं पर चर्चा

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, बाल विकास परियोजना, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, जीविका तथा श्रमिक कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की क्रमवार समीक्षा की गई.अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समय पर लाभार्थियों तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

स्वास्थ्य उपकेंद्र और खाद आवंटन बढ़ाने की मांग

पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. बेलवां पंचायत के पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार ने पथरकट्टी गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी दूर जाना पड़ता है. उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए दाउदनगर प्रखंड में खाद का आवंटन बढ़ाने की भी मांग की.

अंबेडकर प्रतिमा और प्रमाण पत्र में देरी का मुद्दा उठा

विनोद कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा. इसके अलावा उन्होंने पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र बनाने में हो रही अनावश्यक देरी पर चिंता जताते हुए प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने की मांग की.

योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर

बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए. साथ ही योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ऋषु राज, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायत समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे.

औरंगाबाद पुलिस का विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के 41 आरोपी धराए, साइबर ठगी के शिकार को मिले 80 हजार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >