Aurangabad News : रक्षा बंधन के अवसर पर संस्कृति दर्पण संघ के तत्वावधान में शहर स्थित सम्राट अशोक भवन ब्लॉक में भव्य रक्षा बंधन उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर की 300 से अधिक बहनों ने हिस्सा लिया और मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सह भाजपा जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह की कलाई पर राखी बांधी. सतीश कुमार सिंह ने सभी बहनों को रक्षा, सम्मान और सहयोग का वचन दिया.
दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चौहान ने की. नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष संगीता सिंह एवं रीना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने रक्षा बंधन के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक बताया.
Also Read : एचआईवी-एड्स को लेकर स्वास्थ्य विभाग चला रहा जागरूकता अभियान, मरीजों के नाम और आंकड़े रखे जा रहे गोपनीय
भाई की कमी महसूस करने वाली बहनों के लिए शुरू हुई पहल
संस्था के उपाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि इस अनूठी पहल की शुरुआत वर्ष 2025 में की गई थी. पिछले वर्ष भी कार्यक्रम को लोगों ने काफी सराहा था. उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसी बहनें हैं, जिन्हें भाई की कमी महसूस होती है और उनके लिए रक्षा बंधन का पर्व कुछ उदासीन हो जाता है. ऐसी बहनों के बीच भाईचारे और अपनापन का भाव पैदा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है.
उन्होंने कहा कि सतीश कुमार सिंह बहनों की ओर से बांधी गई राखी को केवल एक रस्म के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के प्रतीक के रूप में स्वीकार करते हैं. बहनों की रक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प इस आयोजन की प्रमुख भावना है.
Also Read : नवादा में एनएच-20 पर अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, दो घरों समेत दर्जनों दुकानें ध्वस्त
सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता का संदेश
संस्था के सचिव ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य केवल राखी बांधना नहीं, बल्कि समाज में भाईचारा, सुरक्षा, अपनापन और एकजुटता की भावना को मजबूत करना है. साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ आपसी संबंधों को मजबूत करते हैं.
गणमान्य लोगों ने की सामाजिक पहल की सराहना
कार्यक्रम में सौरभ कुमार, सुनील कुमार मोदी, पंडित रौशन मिश्रा, चंदन गुप्ता, कुणाल कुमार, आर्यन राज, अमित गुप्ता, राहुल सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. उपस्थित लोगों ने संस्कृति दर्पण संघ की इस सामाजिक पहल की सराहना की.
Also Read : नवादा के थाली बाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति गिरफ्तार, सास फरार
