ओबरा में सड़क दुर्घटना रोकथाम फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ, सामाजिक सेवा कार्यों को मिलेगी मजबूती

ओबरा प्रखंड में सड़क दुर्घटना रोकथाम फाउंडेशन चैरिटेबल संस्था के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ हुआ। यह संस्था गरीबों, अनाथ बच्चों और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेगी।

Aurangabad News:ओबरा प्रखंड के खरांटी स्थित शहीद जगतपति कुमार स्मारक के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना रोकथाम फाउंडेशन चैरिटेबल संस्था के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनारायण व्रत कथा के साथ हुई. पूजा-अर्चना में पुरोहित की भूमिका आचार्य कमलकिशोर पांडेय ने निभाई, जबकि यजमान के रूप में संगठन के मीडिया प्रभारी रॉकी दूबे शामिल हुए.

फीता काटकर हुआ कार्यालय का उद्घाटन

सत्यनारायण पूजा के समापन के बाद मुख्य अतिथि हम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, आचार्य कमल किशोर पांडेय, विश्वनाथ पांडेय और रंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान संगठन के सदस्यों ने अतिथियों को सम्मानित किया.

गरीबों और दुर्घटना पीड़ितों की मदद करेगा संगठन

मौके पर उपस्थित अतिथियों ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. फाउंडेशन के माध्यम से गरीब और अनाथ बच्चों की नि:शुल्क शादी, सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले असहाय लोगों के बीच ठंड के मौसम में कंबल वितरण, ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क मेडिकल कैंप तथा सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने जैसे कार्य किए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिलती है और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है.

कार्यालय खुलने से कार्यों को मिलेगी गति

संगठन के सदस्यों ने बताया कि कार्यालय नहीं होने के कारण सामाजिक कार्यक्रमों की योजना बनाने और बैठक करने में काफी परेशानी होती थी. अब प्रधान कार्यालय शुरू होने से संस्था की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा भविष्य में बड़े स्तर पर जनसेवा के कार्य किए जा सकेंगे.

सदस्यों ने लिया सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

इस अवसर पर संगठन के सदस्य पुष्कर अग्रवाल, चंदन सिंह, नवलेश मिश्रा, रॉकी दूबे, सहजानंद डिक्कू, धीरज सिंह, आनंद विश्वकर्मा, गुड्डू सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे. सभी ने संस्था के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh divedi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >