औरंगाबाद के मदनपुर पहुंचे विधायक प्रकाश चंद्रा, जननायक जगदेव प्रसाद प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

मदनपुर में ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा का स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्होंने गुरुवार को बलिगांव में आयोजित जननायक जगदेव प्रसाद की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

Aurangabad News: ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा के मंगलवार देर शाम मदनपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. समाजसेवी एवं भावी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी आलोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में विधायक को पुष्पहार पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे.

जननायक जगदेव प्रसाद प्रतिमा अनावरण का दिया निमंत्रण

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश चंद्रा ने बताया कि उनके मदनपुर आगमन का मुख्य उद्देश्य गुरुवार को बलिगांव में आयोजित जननायक जगदेव प्रसाद की प्रतिमा अनावरण समारोह के लिए लोगों को आमंत्रित करना है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शामिल होने की दी जानकारी

विधायक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और इसमें जनभागीदारी जितनी अधिक होगी, कार्यक्रम उतना ही सफल होगा.

जननायक जगदेव प्रसाद के विचार आज भी प्रेरणास्रोत

प्रकाश चंद्रा ने कहा कि जननायक जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई के प्रतीक रहे हैं. उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिमा अनावरण समारोह उनके संघर्ष और योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता रविशंकर गुप्ता ने की, जबकि संचालन जितेंद्र गुप्ता ने किया. इस अवसर पर शंकर प्रसाद, राजीव गुप्ता, टिंकू गुप्ता, राजू सिन्हा, महेश पासवान, सूदन पासवान, राकेश गुप्ता, रणजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, राकेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और समर्थक मौजूद रहे.

औरंगाबाद में बारिश ने खोली विकास की पोल, बस स्टैंड से न्यू एरिया तक सड़कें बनीं दलदल, लोगों का फूटा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >