औरंगाबाद से मनीष राज की रिपोर्ट
Aurangabad Road Accident : एनएच-19 पर नगर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित देव हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मरनेवाले व्यकित की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर गांव निवासी नंद किशोर सिंह के पुत्र मदन माथुर (42) के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, मदन बाइक सर्विसिंग कराने के लिए औरंगाबाद जा रह थे. इसी दौरान तेज रेफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. मौके पर ही शिक्षक की जान चली गयी. घटना शनिवार की सुबह की बतायी जा रही है.
जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
टक्कर के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी. सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और शिक्षक को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना पर बदहवास परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर दहाड़ मार रोने लगे.
सुंदरगंज हाईस्कूल में पदस्थापित थे मदन
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों के बताया कि मदन माथुर शिक्षक थे और बारुण प्रखंड के रिसियप थाना अंतर्गत सुन्दरगंज गांव स्थित हाईस्कूल में पदस्थापित थे. 22 जून यानी सोमवार से ग्रीष्म अवकाश के बाद स्कूल खुलना है. स्कूल खुलने से पहले अपनी बाइक का सर्विसिंग कराने औरंगाबाद जा रहे थे. इसी दौरान देव हॉस्पिटल के समीप अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
तीन बच्चियों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक शिक्षक के तीन छोटे-छोटे मासूम बिटिया है. पत्नी सरिता देवी पर घटना के बाद दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है. नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुर्घटना में शिक्षक की मौत हुई है. टक्कर मारकर भागने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam: हाजीपुर के 11 केंद्रों पर 21 जून को NEET UG पुनर्परीक्षा, एयर फोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र
Also Read: औरंगाबाद के मदनपुर में खरीफ महाअभियान का आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक की जानकारी
