औरंगाबाद : अग्निशमन विभाग का मॉकड्रिल, झुग्गी बस्ती से अस्पताल और दुकानों तक लोगों को बताए आग से बचाव के तरीके

औरंगाबाद में अग्निशमन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया. इसका उद्देश्य आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके सिखाना था. मॉकड्रिल में झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र, रेस्टोरेंट, कपड़ा दुकानों और अस्पतालों को शामिल किया गया.

औरंगाबाद के दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमनालय के तत्वावधान में विभिन्न स्थानों पर विशेष मॉकड्रिल आयोजित कर आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान आग लगने की संभावित स्थिति में त्वरित बचाव के उपायों की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ-साथ जागरूकता पंपलेट का भी वितरण किया गया.

अग्निशमन विभाग की विशेष टीम ने सबसे पहले मनार पंचायत के रेपुरा स्थित जीविका दीदियों के बीच पहुंचकर मॉकड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के जरूरी तरीके बताए. इसके बाद टीम नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित मौलाबाग के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों को भीषण अग्निकांड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई.

रेस्टोरेंट, कपड़ा दुकान और अस्पताल में किया गया मॉकड्रिल

जागरूकता अभियान के अगले क्रम में टीम ने भखरूआ मोड़ स्थित एक प्रमुख रेस्टोरेंट तथा वहां की एक कपड़ा दुकान में भी मॉकड्रिल कर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता उपाय बताए. दुकानदारों और वहां कार्यरत कर्मियों को आग लगने के संभावित कारणों, अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) के सही उपयोग तथा किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई.

Also Read : औरंगाबाद में 1 अक्टूबर से दूध का भाव 66 रुपये लीटर होगा, पशुपालक संघ ने लिया फैसला

इसके अलावा, तिवारी मोहल्ला स्थित पीसी हॉस्पिटल में भी अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. अस्पताल कर्मियों को आग लगने की आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया.

अभियान में ये कर्मी रहे मौजूद

इस जागरूकता और मॉकड्रिल अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग के सब ऑफिसर अभिषेक कुमार, अग्निक चालक प्रकाश कुमार एवं अग्निक नितीश कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे. अग्निशमन विभाग की टीम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अग्नि सुरक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >