9 अगस्त को गोह पहुंचेंगे शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ब्रजवासी, शिक्षकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

Aurangabad News : एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी 9 अगस्त को गोह पहुंचेंगे. शिक्षक संघ ने सभी शिक्षकों से कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होकर अपनी एकजुटता दिखाने की अपील की है.

Aurangabad News : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के तिरहुत स्नातक क्षेत्र के एमएलसी एवं प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ब्रजवासी का 9 अगस्त को गोह प्रखंड आगमन होगा. इसे लेकर संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एवं जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर जिले के सभी शिक्षकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.

शिक्षकों से एकजुटता दिखाने का आह्वान

जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों को विभिन्न वर्गों में बांटकर लाभ उठाने का प्रयास कर रही है. ऐसे समय में सभी शिक्षकों को एकजुट होकर एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के हाथों को मजबूत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की एकता ही उनकी समस्याओं के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यम है.

सरप्लस और स्थानांतरण को लेकर उठाए सवाल

विजय कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि सरप्लस के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जो शिक्षक स्थानांतरण नहीं चाहते, उन्हें जबरन दूसरे प्रखंडों में भेजा जा रहा है, जबकि स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

Also Read : नवादा में विभिन्न पंचायतों और वार्डों में लगे सहयोग शिविर

प्रोन्नति देने की उठाई मांग

जिला महासचिव अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सरकार को सबसे पहले शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ देना चाहिए. उनका कहना था कि यदि समय पर प्रमोशन दिया जाए तो सरप्लस की समस्या काफी हद तक स्वतः समाप्त हो जाएगी. उन्होंने शिक्षकों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी

सरकार की नीतियों पर जताई नाराजगी

अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि यदि सरकार शिक्षकों के प्रति इसी प्रकार का रवैया अपनाती रही तो उसे राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हालिया बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम के बाद भी यदि सरकार ने सबक नहीं लिया, तो इसका असर आगे पूरे बिहार में देखने को मिल सकता है.

Also Read : डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, नवादा से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >