पचमो बिजली ग्रिड पहुंचे विधायक ललन राम, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को सुधार के निर्देश

Aurangabad News : कुटुंबा विधायक ललन राम ने पचमो बिजली ग्रिड का दौरा कर ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए.

Aurangabad News : कुटुंबा विधायक ललन राम सोमवार को देव प्रखंड क्षेत्र के बालूगंज स्थित पचमो बिजली ग्रिड पहुंचे. यहां उन्होंने ग्रामीणों की बिजली से संबंधित समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली.

बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से कराया अवगत

ग्रामीणों ने विधायक को क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होने, बार-बार बिजली कटने, लो वोल्टेज की समस्या, विभिन्न जगहों पर जर्जर तार और पोल तथा अधिक बिजली बिल आने समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद बिजली विभाग के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया.

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश

विधायक ललन राम ने कहा कि बिजली लोगों की मूलभूत आवश्यकता है और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो उसका शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read : देव भूमि आरोग्य ट्रस्ट ने मनाया सावन उत्सव, खुशबू बनीं सावन क्वीन

शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा

विधायक ने अधिकारियों को क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाने की भी बात कही गई.

ग्रामीणों की अन्य समस्याएं भी सुनीं

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सौरभ पाठक, मुखिया इंद्रजीत, बसंत सिंह, चिंटू सिंह, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी स्थानीय समस्याएं भी रखीं. विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया.

Also Read : नागपंचमी पर बाक्स बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूध और लावा चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >