स्व. पार्वती देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, मंत्री रत्नेश सदा ने प्रतिमा का किया अनावरण

Aurangabad News : औरंगाबाद के महुलान गांव में मंत्री रत्नेश सदा ने स्व पार्वती देवी की प्रतिमा का अनावरण किया और शिक्षा सेवकों के वेतन भुगतान का आश्वासन दिया.

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड की सलैया पंचायत अंतर्गत महुलान गांव में सोमवार को डॉ. रामाशीष सिंह यादव की मां स्व. पार्वती देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री रत्नेश सदा ने स्व. पार्वती देवी की प्रतिमा का अनावरण कर की. इसके बाद उन्होंने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. आयोजन स्थल पर मौजूद अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

आपसी भाईचारा और एकता सबसे बड़ा धर्म : मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि महुलान गांव आकर उन्हें अपार प्रेम, स्नेह और सम्मान मिला है. इसके लिए उन्होंने सभी ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखना ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है. सभी लोगों को मिल-जुलकर समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहिए.

15 से 20 दिनों में शिक्षा सेवकों के वेतन भुगतान का आश्वासन

मंत्री रत्नेश सदा ने शिक्षा सेवकों के वेतन भुगतान को लेकर भी आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा सेवकों के वेतन का भुगतान 15 से 20 दिनों के भीतर सुनिश्चित कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम कर रही है.

महुलान गांव से पुराना और आत्मीय संबंध

मंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि महुलान गांव से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है. यही कारण है कि वे यहां बार-बार आते रहते हैं. उन्होंने ग्रामीणों से मिले स्नेह और सम्मान को अपने लिए विशेष बताया तथा गांव के लोगों के प्रति आभार जताया.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम का संचालन जदयू के प्रदेश सचिव शिवपूजन यादव ने किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार श्रीकांत यादव और सृजानंद पंडित ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंजता रहा.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में इं. अवधेश कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह उर्फ भोला सिंह, जिला पार्षद शंकर यादव, संजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, राजद नेता रविंद्र यादव, विजय उर्फ गोलू यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय यादव, लंबू यादव, डॉ. अजीत यादव, रवि शंकर उर्फ वीरू, राकेश सिंह, लखन यादव, अवधेश यादव, मुरारी सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >