मिलियन होप अस्पताल में शुरू हुआ ब्लड बैंक, पूर्व सांसद समेत जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान

Aurangabad News : औरंगाबाद के मिलियन होप अस्पताल में ब्लड बैंक का उद्घाटन हुआ। अब मरीजों को आपात स्थिति में समय पर रक्त मिल सकेगा। रक्तदान को लेकर दी गई विशेष जानकारी।

Aurangabad News : जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मिलियन होप अस्पताल में ब्लड बैंक की शुरुआत की गयी. उद्घाटन के अवसर पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह और अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में अस्पताल के संचालक डॉ. उमेश कुमार समेत चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपात स्थिति में समय पर मिलेगा रक्त

ब्लड बैंक के उद्घाटन के बाद अतिथियों ने कहा कि दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव, ऑपरेशन समेत कई आपात परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना मरीज की जिंदगी बचाने में निर्णायक साबित होता है. ऐसे में शहर में दूसरे ब्लड बैंक की शुरुआत जिलेवासियों के लिए बड़ी सुविधा है. इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

रक्तदान को बताया महादान

रक्तदान करने के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है. एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है. उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. विधान परिषद सदस्य दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है. जरूरत के समय रक्तदाता ही मरीज के लिए जीवनदाता बनता है.

सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं रक्तदान

एसडीओ गौरव कुमार ने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है. उन्होंने लोगों से रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों के रक्तदान करने से जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य

अस्पताल के संचालक डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल का उद्देश्य है. ब्लड बैंक की शुरुआत इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से नियमित रक्तदान शिविरों में भाग लेने की अपील की.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित

समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी

अतिथियों ने कहा कि ब्लड बैंक को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है. नियमित रक्तदान से रक्त का पर्याप्त भंडार बनाए रखने में मदद मिलेगी और आपात स्थिति में मरीजों को जीवनरक्षक रक्त समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा. मिलियन होप अस्पताल में ब्लड बैंक की शुरुआत को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है. मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, रेड क्रॉस के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >