दाउदनगर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा बालिका इंटर स्कूल परिसर में अनुमंडल स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की छात्राओं ने भाग लिया. एक से बढ़कर एक रंगोली बनायी गयी, जिसकी सराहना की गयी. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. निर्णायक मंडली में प्रधानाध्यापक रामाकांत सिंह, रविंद्र नाथ टैगोर व सईद अहमद शामिल रहे. प्रतियोगिता की देखरेख प्रधानाध्यापक मो ऐनुल हक ने किया. मतदाता जागरूकता व ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित रंगोली छात्राओं द्वारा बनायी गयी. रंगोली की जमकर सराहना की गयी. रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप में विवेकानंद मिशन स्कूल, राजकीय मध्य विद्यालय संख्या दो, एसएस ग्लोबल पब्लिक स्कूल, पारामाउंट साइंस इंटर स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एकौनी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरारी, डीवाईन स्ट्रीम मिशन स्कूल दाउदनगर की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनायी. सीनीयर ग्रुप में डीएवी पब्लिक स्कूल, कन्या इंटर विद्यालय, पारामाउंट साइंस इंटर स्कूल, डिवाइन स्ट्रीम मिशन स्कूल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरारी, हरवंश उच्च विद्यालय गोरडीहां की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनायी. सीनीयर ग्रुप में डीएवी पब्लिक स्कूल, कन्या इंटर स्कूल एवं पारामाउंट साइंस इंटर स्कूल तथा जूनियर ग्रुप में विवेकानंद मिशन स्कूल, राजकीय मध्य विद्यालय संख्या दो व एसएस ग्लोबल पब्लिक स्कूल व पारामाउंट साइंस इंटर स्कूल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. बताया गया कि विजेता प्रतिभागियों को अनुमंडल प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड तरार में पुरस्कृत किया जायेगा. मंगलवार और बुधवार को परेड ग्राउंड तरार पर अनुमंडल स्तरीय 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता एवं लॉन्ग जंप व हाई जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. 14 अगस्त की सुबह क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
