ओझा-गुनी के आरोप में छोटे भाई की लाठी-डंडे से पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

Aurangabad News : औरंगाबाद के मदनपुर में ओझा-गुनी के शक में बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई की, हालत गंभीर.

Aurangabad News : मदनपुर थाना क्षेत्र के मंझार गांव में ओझा-गुनी और भूत-प्रेत के आरोप को लेकर बड़े भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में 55 वर्षीय जनेश्वर पाल गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गयी. परिजनों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में जनेश्वर पाल का इलाज चल रहा है.

भाभी की तबीयत खराब रहने को लेकर लगाया जा रहा था आरोप

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि जनेश्वर पाल के बड़े भाई की बहू की अक्सर तबीयत खराब रहती है. तबीयत जल्द ठीक नहीं होने के कारण बड़े भाई के परिवार के लोग जनेश्वर पाल पर ओझा-गुनी करने और भूत-प्रेत का आरोप लगाते थे. इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पूर्व में कई बार बहसबाजी भी हो चुकी थी.

रविवार रात घर में घुसकर मारपीट का आरोप

परिजनों के अनुसार, रविवार की रात भी इसी विवाद को लेकर बड़े भाई के परिवार के लोग जनेश्वर पाल के घर में घुस गये. आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने जनेश्वर पाल की पत्नी के साथ हाथापाई की. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी के गले से सोने के आभूषण छीनकर आरोपी फरार हो गये.

बधार में भेड़ चराने के दौरान लाठी-डंडे से हमला

परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह जनेश्वर पाल गांव से बाहर बधार की ओर भेड़ चरा रहे थे. इसी दौरान तीन-चार की संख्या में उनके बड़े भाई अपने बेटों के साथ वहां पहुंचे. आरोप है कि सभी ने मिलकर जनेश्वर पाल की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. मारपीट में गंभीर रूप से घायल होकर जनेश्वर पाल जमीन पर गिर पड़े.

डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल जनेश्वर पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है.

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जायेगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj singham

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >