अवैध बालू भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : 1100 घनफुट बालू जब्त, 1.47 लाख रुपये जुर्माना

जिले में अवैध बालू खनन और भंडारण के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है

गोह. जिले में अवैध बालू खनन और भंडारण के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है. इसी कड़ी में उपहारा थाना क्षेत्र के हामिदनगर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध बालू जब्त किया गया है.खनन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हामिदनगर में छापेमारी की, जहां करीब 1100 घनफुट बालू अवैध रूप से भंडारित पाया गया. इस मामले में उपहारा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी.बताया जाता है कि जिले में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.इसी अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, बालू माफिया नियम-कायदों की अनदेखी करते हुए पुनपुन नदी से अवैध उत्खनन कर बालू को खेतों या अन्य स्थानों पर जमा कर रहे थे, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.खनिज विकास पदाधिकारी हरेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष और उपहारा थानाध्यक्ष आकाश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष ने बताया कि हमिदनगर में भोला यादव द्वारा अवैध रूप से भंडारित बालू को जब्त करते हुए एक लाख 47 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जब्त बालू को उपहारा थाना के हवाले कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >