औरंगाबाद : आग लगे तो घबराएं नहीं, तुरंत क्या करें? मदनपुर में छात्रों को अग्निशमन टीम ने दी ट्रेनिंग

मदनपुर प्रखंड के खिरियावा स्कूल में छात्रों के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अग्निशमन टीम ने बच्चों को आग लगने के कारणों, बचाव के उपायों और आपात स्थिति में सही कदम उठाने की ट्रेनिंग दी.

औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, खिरियावा में गुरुवार को मदनपुर थाना की अग्निशमन टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता, बचाव के उपाय तथा समय रहते सही कदम उठाने के प्रति जागरूक करना था.

अग्नि सुरक्षा नियमों की जानकारी

कार्यक्रम में प्रधान अग्निक प्रमोद कुमार एवं अग्निक चालक प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को आग लगने के प्रमुख कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अग्नि सुरक्षा के नियमों की जानकारी होना आवश्यक है.

आपात स्थिति में बचाव के उपाय

अग्निशमन कर्मियों ने विद्यार्थियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचें, आसपास के लोगों को सतर्क करें तथा बिना जोखिम उठाए तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दें.

साथ ही गैस सिलेंडर, बिजली के शॉर्ट सर्किट और ज्वलनशील पदार्थों के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

छात्रों ने पूछे सवाल व लिया संकल्प

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका टीम के सदस्यों ने सरल और व्यवहारिक तरीके से उत्तर दिया.

जागरूकता अभियान के दौरान छात्रों ने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.

विद्यालय परिवार ने की सराहना

विद्यालय परिवार ने मदनपुर थाना की अग्निशमन टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपदा के समय सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >