औरंगाबाद में 200 किलो दूध से हुआ महादेव का रुद्राभिषेक, शिवधाम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Aurangabad News : दाउदनगर के प्राचीन शिवधाम मंदिर में सावन के अवसर पर 200 किलो शुद्ध दूध से सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.

Aurangabad News : दाउदनगर प्रखंड के तरार गांव स्थित शास्त्रीनगर के प्राचीन शिवधाम मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के अवसर पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया. रुद्राभिषेक में करीब 200 किलो शुद्ध दूध का उपयोग किया गया. पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

दो सौ वर्ष से अधिक पुरानी बताई जाती है मंदिर की परंपरा

शिवधाम मंदिर के प्रवक्ता डॉ. अनुज कुमार दुबे ने बताया कि यह मंदिर काफी प्राचीन है. मान्यता है कि करीब 200 वर्ष से भी अधिक समय पहले एक संत इस रास्ते से गुजर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी. कालांतर में इसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया, जिसे आज शिवधाम मंदिर के नाम से जाना जाता है.

20 वर्षों से हो रहा है सामूहिक रुद्राभिषेक

उन्होंने बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों से मंदिर में सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं. कई श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने की आस्था के साथ एक माह पहले ही रुद्राभिषेक में शामिल होने के लिए अपना नाम दर्ज करा लेते हैं. श्रद्धालुओं की मान्यता है कि सावन माह में यहां रुद्राभिषेक करने और कराने से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया पूजा-अर्चना में हिस्सा

सामूहिक रुद्राभिषेक में सौ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे सावन माह मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है. आयोजन की तैयारी करीब 15 दिन पहले से शुरू कर दी जाती है. पूजा-अर्चना के लिए आचार्य रंजन पांडेय सहित कई विद्वान आचार्यों को आमंत्रित किया जाता है.

आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों ने निभाई भूमिका

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. संत कुमार दुबे, डॉ. मिथिलेश कुमार दुबे, विनोद कुमार दुबे, प्रियांशु कुमार दुबे, डॉ. अनुज कुमार दुबे, शशिभूषण पांडेय, शत्रुघ्न दुबे, सतेंद्र मेहता, महेंद्र मेहता, कृष्णा मेहता, मुन्ना मेहता और जटाधारी शर्मा समेत अन्य श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >