Aurangabad News : जनता दल (यूनाइटेड) की जिला स्तरीय सांगठनिक बैठक गुरुवार को औरंगाबाद अतिथि गृह में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने भाग लिया. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
बैठक में विशेष रूप से 15 अगस्त को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई. जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण और अनुशासित ढंग से आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर पूरी तत्परता से कार्य करें.
Also Read : नवादा में स्नातक कॉलेजों के पुनर्गठन के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी
संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा विभिन्न प्रखंडों में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया. जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया.
Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी
कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत, सदर प्रखंड अध्यक्ष निरंजन, नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी, मदनपुर अध्यक्ष लव कुमार सिंह, रफीगंज अध्यक्ष मधुकर लाल मेहता, गोह अध्यक्ष विनय पटेल, हसपुरा अध्यक्ष अरुण पटेल, दाउदनगर अध्यक्ष दीपक पटेल, ओबरा अध्यक्ष अरविंद राम, बारुण अध्यक्ष मुकेश पटेल, नवीनगर अध्यक्ष अरविंद सिंह, कुटुंबा अध्यक्ष इंदु देवी, देव अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, नागेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.
Also Read : डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, नवादा से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
