Aurangabad News : जामुड़िया में भारत गैस की ओर से शुक्रवार को शिवडांगा मोड़ पर लाइट जीप गैस डीलरशिप का उद्घाटन किया गया. यह डीलरशिप मां गैस एजेंसी की ओर से शुरू की गयी है. उद्घाटन समारोह में भारत गैस के सेल्स मैनेजर रूमित लेपचा, बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मैनेजर रूबी मुखर्जी, स्वराज दत्ता, मुस्ताफिज हसन, तारिक हसन, नारायण राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
नये 10 किलोग्राम के फाइबर-पॉलिमर सिलेंडर की हुई शुरुआत
इस अवसर पर भारत गैस के नये प्रकार के सिलेंडर और कनेक्शन की भी शुरुआत की गयी. भारत गैस के सेल्स मैनेजर रूमित लेपचा ने बताया कि नये सिलेंडर फाइबर-पॉलिमर से निर्मित हैं. फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए 10 किलोग्राम क्षमता वाले सिलेंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों की प्रमुख विशेषता उनका हल्का वजन और बेहतर सुरक्षा है. कम वजन होने के कारण इन्हें आसानी से उठाया और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है.
बाहर से दिखाई देगा सिलेंडर में मौजूद गैस का स्तर
रूमित लेपचा ने बताया कि पारंपरिक गैस सिलेंडरों की तुलना में नये फाइबर-पॉलिमर सिलेंडरों की एक खास विशेषता यह है कि इनमें मौजूद गैस का स्तर बाहर से दिखाई देता है. इससे उपभोक्ताओं को सिलेंडर में बची गैस की मात्रा का अनुमान लगाने में सुविधा होगी. गैस पूरी तरह समाप्त होने से पहले ही उपभोक्ता नये सिलेंडर के लिए बुकिंग करा सकेंगे.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
नया कनेक्शन लेने के चार घंटे के भीतर घर पहुंचाने की व्यवस्था
कंपनी की ओर से नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को चार घंटे के भीतर सिलेंडर घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है. वहीं बुकिंग के बाद भी निर्धारित समय के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी करने का प्रयास किया जाएगा.
फिलहाल पांच क्षेत्रों में उपलब्ध है सुविधा
सेल्स मैनेजर रूमित लेपचा ने बताया कि फिलहाल यह सुविधा आसनसोल, जामुड़िया, बर्दवान, दुर्गापुर और पुरुलिया क्षेत्रों में उपलब्ध है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि हल्के वजन और बेहतर सुरक्षा वाले इन सिलेंडरों को उपभोक्ताओं से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा.
Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!
मां गैस एजेंसी के माध्यम से शुरू हुई डीलरशिप
मां गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर मुस्ताफिज हसन ने बताया कि एजेंसी के माध्यम से भारत गैस के नये 10 किलोग्राम क्षमता वाले सिलेंडरों की डीलरशिप शुरू की गयी है. उन्होंने कहा कि सिलेंडर का वजन कम होने के कारण इसे आसानी से उठाया जा सकता है. साथ ही सिलेंडर में गैस की मात्रा बाहर से दिखाई देने से उपभोक्ता समय रहते रिफिल की बुकिंग करा सकेंगे. उन्होंने बताया कि बुकिंग के बाद चार घंटे के भीतर सिलेंडर घर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.
Also Read : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास
