कल निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा, उमड़ेंगे श्रद्धालु

रथयात्रा इस्कॉन के निर्माणाधीन मंदिर स्थल, रघुवीर नगर फार्म मोड से प्रारंभ होकर वी-मार्ट एमजी रोड के पास स्थित इस्कॉन केंद्र तक निकाली जायेगी

औरंगाबाद शहर. भगवान जगन्नाथ की महा रथयात्रा 29 जून को औरंगाबाद में धूमधाम से निकाली जायेगी. इसका आयोजन इस्कॉन औरंगाबाद द्वारा किया जा रहा है. मीडिया प्रबंधक हिमांशु राज ने बताया कि रथयात्रा इस्कॉन के निर्माणाधीन मंदिर स्थल, रघुवीर नगर फार्म मोड से प्रारंभ होकर वी-मार्ट एमजी रोड के पास स्थित इस्कॉन केंद्र तक निकाली जायेगी. यात्रा धर्मशाला मोड़, रमेश चौक, बायपास चौक और पंचदेव मंदिर होते हुए गुजरेगी. रथयात्रा में सजे-धजे भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी के रथ को भक्त रस्सियों से खींचते हुए नगर भ्रमण करायेंगे. सैंकड़ों भक्त झांकियों, कीर्तन मंडलियों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ रथयात्रा में भाग लेंगे. यात्रा के समापन पर इस्कॉन केंद्र में भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा. 28 जून को रघुवीर नगर फार्म मोड स्थित इस्कॉन के निर्माणाधीन मंदिर स्थल पर भगवान जगन्नाथ की विशेष कथा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें भगवान की लीलाओं, रथयात्रा के महत्व और भक्तिमार्ग पर प्रकाश डाला जायेगा. इस कथा के वक्ता अभय अच्युत प्रभु होंगे. जो कि इस्कॉन औरंगाबाद के प्रबंधक हैं. रथयात्रा का उद्देश्य व दर्शन रथयात्रा केवल एक धार्मिक जुलूस नहीं, बल्कि वैश्विक भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है. इस्कॉन का मानना है कि ईश्वर सभी के हैं और भक्ति में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. इस आयोजन में सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोग भाग लेते हैं. भगवान जगन्नाथ सभी धर्म जाति पंथ के लोगों को दर्शन देने के लिए प्रत्येक वर्ष रथ पर सवार होकर दर्शन देने मंदिर से बाहर आते हैं. भगवान जगन्नाथ का रथ विशेष रूप से हाइड्रोलिक का उपयोग करके तैयार किया गया है, जिसमें पारंपरिक उड़ीसी शैली की कलाकारी होगी. रथ को सजाने के लिए फूलों, झंडियों और रंग-बिरंगे कपड़ों का प्रयोग किया जा रहा है. यह रथ भक्तों द्वारा रासी से खींचा जायेगा, जिसे खींचना स्वयं एक पुण्य कार्य माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >