बच्चो को नियमित रूप से पढ़ने के लिए स्कूल भेजेंगे, तो करेगें बेहतर

उन्होंने बताया कि अनुपस्थित रहने पर या फिर अनियमित रूप से विद्यालय आने पर बच्चों को सीखने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है

कुटुंबा. आप सभी अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने के लिए स्कूल भेजें, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. ये बाते पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा के हेडमास्टर चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने कही. वे शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि अनुपस्थित रहने पर या फिर अनियमित रूप से विद्यालय आने पर बच्चों को सीखने पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. बच्चों को स्कूल ड्रेस में पढ़ने आने से उनमें एकरूपता आती है. समानता का भाव जागृत होता है. उन्होंने बताया कि बच्चे कंघी से बाल झाड़कर व नाखून काट कर स्कूल आते है तो स्वच्छ वातावरण कायम होता है. इस दौरान अभिभावकों ने वर्ग कक्ष का भ्रमण कर बच्चों को मिली पाठ्य पुस्तक, अभ्यास पुस्तिका व डायरी का अवलोकन किया. इसके साथ हीं विद्यालय में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं बेंच डेस्क, पेयजल की सुविधा, श्यामपट्ट, शौचालय, पुस्तकालय, एफएलएन किट, टीएलएम का भी मुआयना किया. बैठक में अभिभावकोे द्वारा बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम करने के लिए तरह-तरह की सुझाव दी गई. हेडमास्टर ने बताया कि बिहार सरकार बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, पोशाक, छात्रवृत्ति, पीएम पोषण के अंतर्गत मध्याह्न भोजन आदि कई प्रकार की सुविधाएं दे रही है. अब अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई- लिखाई को लेकर जागरूक रहने की जरूरत है. इस दौरान ग्रीष्मावकाश में अच्छे तरीके से होम वर्क पूरा करने वाले बच्चों को कलम कांपी देकर प्रोत्साहित किया गया. मौके पर ज्योति ठाकुर, मालती देवी, सुनैना देवी, रेखा देवी, सरस्वती देवी, ज्ञानती देवी, ममता देवी, शकुंतला देवी, किरण देवी, रेबि देवी, लालमुनि कुंवर, शोभा देवी, लालती देवी, सुमन देवी, रामरती कुंवर, सैय्यद अनवर, मानमती कुंवर आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >