झंडोत्तोलन के दौरान एचएम के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

प्राथमिक विद्यालय कुरमाइन की घटना

प्राथमिक विद्यालय कुरमाइन की घटना

प्रतिनिधि, ओबरा.

प्राथमिक विद्यालय कुरमाइन में स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडोत्तोलन के दौरान प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह के साथ मारपीट की घटना हुई थी. इस मामले का खुलासा प्रधानाध्यापक की ओर से ओबरा थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी से हुआ है. पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय कुरमाइन में झंडा फहराने की तैयारी हो रही थी. उसी वक्त गांव की आंगनबाड़ी सेविका मंजू कुमारी व उसके पति बसंत मेहता, पुत्र प्रिंस कुमार तथा दो अन्य लोग विद्यालय परिसर में पहुंचे और झंडोत्तोलन के समय अचानक मारपीट शुरू कर दी. उनके सिर से टोपी को खींच कर फेंक दिया. राष्ट्रीय ध्वज को उखाड़ने लगे. जब स्कूली बच्चे ने शोरगुल किया, तो गांव के कुछ लोग पहुंचे, तब सभी भाग निकले. जाते-जाते उन लोगों ने धमकी भी दी है. प्रधानाध्यापक ने कहा है कि मंजू देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी के बच्चों का विद्यालय में नामांकन उनसे बिना पूछे क्यों कर दिया. इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था. इधर, थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल, आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दूसरे पक्ष से भी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >