हीट वेव से बचाव को लेकर सीएचसी मदनपुर में सात बेड का लू वार्ड तैयार, चिकित्सकों को दिए निर्देश

Aurangabad News :  अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को हीट वेव से प्रभावित मरीजों के उपचार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

Aurangabad News :  भीषण गर्मी और हीट वेव की आशंका को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मदनपुर में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मरीजों को त्वरित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल में सात बेड का विशेष लू वार्ड तैयार किया गया है. इसके साथ ही आवश्यक दवाओं, ओआरएस, पेयजल एवं अन्य चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है. अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को हीट वेव से प्रभावित मरीजों के उपचार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा टीम को अलर्ट मोड में रखा गया है.

लोगों से अपील, दोपहर में अनावश्यक घर से बाहर न निकले

अस्पताल प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा हल्के और सूती कपड़े पहनें. विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि हीट वेव के दौरान यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, अत्यधिक प्यास लगना, उल्टी, तेज बुखार या बेहोशी जैसी शिकायत हो तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें. प्रशासन ने कहा कि लोगों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

Also Read: वैशाली में विशेष समकालीन अभियान में 95 गिरफ्तारी, पुलिस ने वारंट और कुर्की मामलों का किया निष्पादन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >