हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट

औरंगाबाद जिले को मिली बड़ी उपलब्धि

औरंगाबाद जिले को मिली बड़ी उपलब्धि दाउदनगर. प्रखंड अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के तहत हुए मूल्यांकन में इस केंद्र को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है. यह उपलब्धि न केवल दाउदनगर बल्कि पूरे औरंगाबाद जिले के लिए गर्व की बात है. दो जनवरी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएसएसआरसी) द्वारा नामित टीम ने इस केंद्र का गहन मूल्यांकन किया था. मूल्यांकन टीम में नेशनल एसेसर डॉ आरिफ बेग और डॉ नितिन उद्धव पाटिल शामिल थे. मूल्यांकन भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया. परिणामस्वरूप हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया को 94.93 प्रतिशत स्कोर मिला है. इससे अधिक स्कोर केवल रोहतास जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर काराकाट को मिला है, जिसे 95.82 प्रतिशत प्राप्त हुए. इस तरह राज्य स्तर पर बिहार के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में जिनोरिया केंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया है. मूल्यांकन के दौरान केंद्र की बिल्डिंग, साफ-सफाई, बिजली-पानी की व्यवस्था, ओपीडी, टीकाकरण, दवा भंडार, प्रतीक्षालय, शौचालय, मरीजों के बैठने की सुविधा, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की बारीकी से जांच की गयी. इलाज की प्रक्रिया, समय पर जांच, दवाओं की उपलब्धता, नर्सिंग स्टाफ की कार्यप्रणाली और मरीजों के साथ व्यवहार को भी चेकलिस्ट के आधार पर परखा गया. इसके अलावा सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण और अन्य गुणवत्ता मानकों के पालन का भी आकलन किया गया. इस मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और आम जनता के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं की विश्वसनीयता बढ़ाना है. डायमंड रैंकिंग प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जिनोरिया गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >