ऐतिहासिक होगा गया का नवसंकल्प महासभा : चंद्रभूषण

26 जुलाई को गया में आयोजित नवसंकल्प महासभा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को औरंगाबाद में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

औरंगाबाद नगर. 26 जुलाई को गया में आयोजित नवसंकल्प महासभा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को औरंगाबाद में लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू और संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा कुमारी सिन्हा, अतिपिछड़ा के प्रदेश संगठन मंत्री उत्सव कुमार, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष माधुरी कुमारी, अंशु अमन उपस्थित थे. तमाम प्रदेश स्तरीय नेताओं का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और स्पष्ट कहा कि गया में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की होने वाली नवसंकल्प महासभा को सफल बनाने में वे तत्परता से काम कर रहे है. कार्यकर्ताओं ने महिला प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि औरंगाबाद में कार्यकर्ताओं को ही विधानसभा चुनाव लड़ाया जाये. जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू को सबसे बेहतर उम्मीदवार बताया. यानी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को चुनाव लड़ाने की मजबूत दावेदारी जतायी. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी बातों पर ध्यान दिया जायेगा. महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बिहार विजन सकारात्मक परिणाम लायेगा.चिराग से बिहार के लोगों की काफी उम्मीदें है. बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन पर हम लगातार आगे बढ़ रहे है. उन्होंने गया में होने वाली महासभा में अधिक से अधिक लोगों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आहवान किया. इधर, जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू ने कहा कि गया में होने वाले नवसंकल्प महासभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ काम कर रहे है.उक्त कार्यक्रम से बिहार ही नहीं बल्कि देश को एक बड़ा संदेश जायेगा. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाने को तैयार है. बैठक में युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामविलास पासवान, ओबरा अध्यक्ष अशोक पासवान, गोह अध्यक्ष कुमार आर्य, हसपुरा अध्यक्ष गंगा दयाल पासवान, देव अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष रॉकी राज, मदनपुर अध्यक्ष सुनील सिंह, युवा जिला महासचिव ललन पासवान, नगर अध्यक्ष पवन कुमार मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >