औरंगाबाद में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दो दुकानें सील, पांच विक्रेताओं से मांगा जवाब

Aurangabad News : औरंगाबाद में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने 16 दुकानों की जांच की. दो दुकानें सील और पांच को नोटिस जारी, किसानों के हितों के लिए सख्त कार्रवाई.

Aurangabad News : किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने औरंगाबाद, बारुण एवं नवीनगर प्रखंड में विशेष सघन जांच अभियान चलाया. जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने कुल 16 उर्वरक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान सात दुकानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं. इसके बाद दो दुकानों को तत्काल सील कर दिया गया, जबकि पांच अन्य उर्वरक विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

दो प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई

जांच के दौरान राघव खाद दुकान, चरण में पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक की तुलना में भौतिक उर्वरक कम पाया गया. वहीं, मेसर्स शिव पार्वती एंटरप्राइजेज, चरण के गोदाम में अनधिकृत रूप से उर्वरक भंडारण मिला. दोनों मामलों को गंभीर मानते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया. साथ ही उनकी उर्वरक वितरण अनुज्ञप्ति निलंबित करते हुए उर्वरक बिक्री पर रोक लगा दी गई.

Also Read : डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया, नवादा से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

पांच दुकानों से मांगा गया स्पष्टीकरण

जांच के दौरान मां लक्ष्मी खाद भंडार, जम्होर पर स्टॉक उपलब्ध रहने के बावजूद किसानों को उर्वरक उपलब्ध नहीं कराने, कृषक उर्वरक केंद्र, शिरीष द्वारा बिना रसीद उर्वरक बेचने, महादेवा ट्रेडर्स, सोनौरा द्वारा बिना पीओएस मशीन के उर्वरक बिक्री करने तथा दुर्गावती खाद भंडार, खंभा और जयंती खाद भंडार, मंझियावां के बिना पूर्व सूचना प्रतिष्ठान बंद रखने के मामले में संबंधित विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी

अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उर्वरक वितरण में कालाबाजारी, अनियमितता अथवा नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 एवं अन्य विधिक प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने यह भी कहा कि जिले में उर्वरक विक्रेताओं की जांच और निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read : नवादा में स्नातक कॉलेजों के पुनर्गठन के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >