औरंगाबाद कार्यालय. सच्चिदानन्द सिन्हा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया. प्राचार्य ने कहा कि असमानता में समानता हमारी पहचान है इसीलिए तो मेरा भारत महान है. प्रधानमंत्री का जो सपना है 2047 तक विकसित भारत का, उसका एक वर्ष और कम हो और हमारा प्रयास है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने. सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत से पहले प्राचार्य ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल सीओ प्रदीप तक्षक, सूबेदार मेजर संबीत पात्रा शामिल हुए. सांस्कृतिक कार्यक्रम के समाप्ति के बाद अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालन बहादुर भीम कुमार सिंह ने किया. टेक्निकल सपोर्ट सहायक प्राध्यापक प्रवीण दूबे का रहा. इस कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक हिंदी डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ कमलेश कुमार सिंह, प्रेम शंकर गोंड, डॉ संजीव रंजन, डॉ योगेंद्र कुमार सिंह, डॉ नागेंद्र कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, डॉली सिंह, श्वेता सिंह, लेखापाल मनोज कुमार सिंह, ओमप्रकाश कुमार, नीरज कुमार, अमित रंजन, छोटेलाल यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
