औरंगाबाद में दूध लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट, हायर सेंटर रेफर

औरंगाबाद के मौलाबाग इलाके में दूध लेने निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.

Aurangabad News: दाउदनगर शहर के मौलाबाग इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में उनके सिर पर गहरी चोट लगी. अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

दूध लेने निकले थे, तभी हुआ हादसा

घायल की पहचान पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के खीरी मोड़ निवासी राम नरेश शर्मा के रूप में हुई है. वे वर्तमान में दाउदनगर में किराए के मकान में रह रहे हैं. परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह वह दूध लेने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान मौलाबाग के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

बाइक सवार भी घायल, बुजुर्ग को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में बाइक चला रहा युवक भी आंशिक रूप से घायल हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद युवक मौके से भागा नहीं, बल्कि घायल बुजुर्ग को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में दोनों का इलाज शुरू किया गया. जांच में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट मिलने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि बाइक सवार का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही किया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना के एएसआई रामवृक्ष चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने उठाई सड़क सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है. उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने और वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

औरंगाबाद में बारिश ने खोली विकास की पोल, बस स्टैंड से न्यू एरिया तक सड़कें बनीं दलदल, लोगों का फूटा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >