औरंगाबाद में नहर किनारे मिला अज्ञात वृद्ध का शव, गले पर गहरे चोट के निशान

Aurangabad News : गोह के बंदेया थाना क्षेत्र में नहर किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने गला रेतकर हत्या की आशंका जताई है और जांच शुरू कर दी है.

Aurangabad News : गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के साव बिगहा नहर के समीप शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीणों ने करीब सात बजे नहर किनारे शव पड़ा देखा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

गले पर मिले गहरे चोट के निशान, हत्या की आशंका

सूचना मिलते ही बंदेया थानाध्यक्ष सूरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. प्राथमिक जांच में शव के गले पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने आशंका जताई है कि वृद्ध की गला रेतकर हत्या की गई है. हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

शव की पहचान नहीं, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शव की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया है.

आसपास के गांवों में कराई जा रही पहचान

मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के गांवों में भी सूचना दी गई है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वृद्ध कौन था और वह नहर के पास कैसे पहुंचा. थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है.

शव मिलने के बाद इलाके में फैली सनसनी

इधर, शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने और घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने में जुटी है.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मणिकांत पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >