डीएम अभिलाषा शर्मा ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों के रखरखाव की गहन जांच की।

Aurangabad News: शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने प्रखंड परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा संधारित अभिलेखों की गहन जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा मशीनों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मो. गजाली भी उपस्थित थे।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >