जिला महोत्सव संघ ने समाजसेवियों को किया सम्मानित

जिला महोत्सव संघ के संरक्षक व जिला पर्षद के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक सुरेश विद्यार्थी ने किया

औरंगाबाद ग्रामीण. जिला मुख्यालय स्थित जिला अतिथि गृह सभागार में जिला महोत्सव संघ औरंगाबाद के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में नवीनगर के बड़ेम निवासी समाजसेवी संजीव कुमार सिंह को बिहार महोत्सव रत्न एवं दानिका संगीत महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ रविंद्र कुमार को सांस्कृतिक महोत्सव पुरुष सम्मान से सम्मानित किया गया. जिला महोत्सव संघ के संरक्षक व जिला पर्षद के पूर्व अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक सुरेश विद्यार्थी ने किया. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज डेहरी के पूर्व प्राचार्य प्रो विजय कुमार सिंह, शब्दाक्षर के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री धनंजय जयपुरी, पृथ्वीराज चौहान ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह व रामप्रवेश सिंह, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष प्रो ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, सरपंच संघ के प्रांतीय अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, पर्यावरणविद् डॉ रामाधार सिंह की उपस्थिति में जिले के विभिन्न महोत्सव के सदस्य औरंगाबाद जिले को महोत्सव जिला के रूप में कीर्तिमान स्थापित कराने के लिए कृत संकल्पित हुए. शतचंडी धाम महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव अमरेश सिंह, कल्पवृक्ष धाम परता के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, दोमुहान सूर्य मंदिर के अध्यक्ष सिंहेश सिंह, अष्टभुजी धाम पिपरा के संरक्षक अजीत मिश्रा, प्रमंडलीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामभजन सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, शब्दाक्षर के प्रांतीय सचिव विनय मामूली बुद्धि एवं जिलाध्यक्ष नागेंद्र केसरी, कवि अनुज बेचैन, जिला समन्वयक डॉ निरंजन कुमार, डॉ अरविंद के सान्निध्य में जिला महोत्सव संघ का प्रतीक चिह्न देकर महोत्सव रत्न एवं सांस्कृतिक महोत्सव पुरुष को सम्मानित किया गया. संजीव कुमार सिंह ने एक दर्जन से अधिक महोत्सव में सहभागिता निभाकर उसे गति प्रदान की जिनमें आठ महोत्सव को सरकारी दर्जा दिलाया. अन्य महोत्सवों के भी राजकीय दर्जा दिलाने की तैयारी में लगे हैं. संयोजक सुरेश विद्यार्थी द्वारा पृथ्वीराज महोत्सव एवं बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह महोत्सव का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया. संरक्षक ने बताया कि जिला महोत्सव संघ महोत्सव के विकास के लिए कृत संकल्पित है. संघ के एक अन्य प्रस्ताव में औरंगाबाद जिले में प्रेक्षागृह व संग्रहालय खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >