सेवा नियमित व वेतन वृद्धि नहीं किये जाने से कार्यपालक सहायकों में असंतोष

बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा

बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा

औरंगाबाद/अंबा. सेवा नियमित एवं वेतन वृद्धि नहीं होने से कार्यपालक सहायकों में असंतोष जग रही है और वे आंदोलन के मूड में है. बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय में हुई. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने की. उन्होंने ने कहा कि सैकड़ों ऐसे कार्यपालक सहायक हैं, जिनकी उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच में है. ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, वृद्ध माता-पिता का इलाज, मकान किराया एवं अन्य घरेलू खर्च की जिम्मेदारियां बढ़ गयी है. अल्प मानदेय में इन जिम्मेवारी को पूरा करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. हम सब बार-बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं, परंतु मांगों पर किसी तरह की पहल नहीं की जा रही है. अपनी मांगों को लेकर हम सभी को इसके लिए एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश कमेटी द्वारा सरकार के समक्ष 10 सूत्री मांगों को रखा गया है. यदि सरकार इस पर सकारात्मक पहल कर मांगों को नहीं मानती है तो संघ द्वारा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में महिला सदस्य शोभा कुमारी, संचित कुमारी, निकहत शाबा, शाहिद, संजीव कुमार, सरोज कुमार, अजीत कुमार, राकेश कुमार ठाकुर, राजीव रंजन, पंकज पांडेय, धीरज कुमार, अम्पू सिंह, बसंत कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, अविनाश कुमार, अमित कुमार, संजय कुमार, पुनीत कुमार, अनूप कुमार आदि लोग उपस्थित थे.

अधिक दूरी पर स्थानांतरण किये जाने से हुई परेशानी

बैठक के दौरान कार्यपालक सहायक का स्थानांतरण गृह प्रखंड या निवास स्थान से अधिक दूरी पर किए जाने की बात भी बैठक में रखी गयी. कार्यपालक सहायकों ने कहा कि जिले में बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं पंचायती राज विभाग अंतर्गत निवास स्थल व गृह प्रखंड से काफी दूर स्थानांतरण किया गया है. नियोजन नियमावली के अनुसार संविदा पर अल्प मानदेय के कारण निवास स्थान से एक दूरी पर स्थानांतरण किया जाना न्याय संगत नहीं है. बैठक में कार्यपालक सहायकों का स्थानांतरण निवास स्थान या गृह प्रखंड से नजदीक के करने के लिए जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया.

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे कर्मी

बैठक में शामिल कार्यपालक सहायकों ने कहा कि सरकार यदि हमारी 10 सूत्री मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो हम सब मजबूर होकर आंदोलन करेंगे. इस क्रम में अनिश्चित कालीन हड़ताल भी करेंगे. प्रदेश कमेटी द्वारा घोषणा किये जाने के बाद आंदोलन व्यापक पैमाने पर किया जायेगा. उनकी 10 मांगों में कार्यपालक सहायक के लिए सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाना, स्वास्थ्य, कृषि, अपराध अनुसंधान विभाग, पुलिस विभाग में कार्यरत अनुबंध कर्मी के सेवा स्थाई की प्रक्रिया को अपनाते हुए कार्यपालक सहायक को भी सेवा स्थाई का लाभ दिया जाना, पहले हटाये गये कार्यपालक सहायकों का समायोजन किया जाना, सेवा स्थाई होने तक पे-मैट्रिक्स के आधार पर वेतन निर्धारण किया जाना, पूर्व के हड़ताल की अवधि को अवकाश में समायोजित करते हुए मानदेय का भुगतान किया जाना, इपीएफ का आच्छादन नियुक्ति तिथि से किया जाना, चिकित्सा का लाभ दिया जाना, कार्यपालक सहायक के पद की योग्यता मैट्रिक से उन्नयन कर इंटर किया जाना, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा के तहत नौकरी दिया जाना, कार्यपालक सहायक की नियोजन प्रक्रिया पुणः शुरू करना शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >