चैनपुर में मातृ-पितृ वंदन और भिखारी ठाकुर महोत्सव का आगाज, लोक संस्कृति व संस्कारों का दिखा अनूठा संगम

औरंगाबाद के चैनपुर गांव में दो दिवसीय मातृ-पितृ वंदन महोत्सव एवं भिखारी ठाकुर महोत्सव का शुभारंभ हुआ. इस आयोजन में भारतीय संस्कृति, संस्कार और लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला. समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली कई हस्तियों को सम्मानित भी किया गया.

औरंगाबाद: देव प्रखंड के चैनपुर गांव में शुक्रवार को दो दिवसीय मातृ-पितृ वंदन महोत्सव एवं भिखारी ठाकुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस सांस्कृतिक आयोजन में भारतीय संस्कृति, संस्कार और लोक परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ महोत्सव का शुभारंभ

महोत्सव का उद्घाटन कला संस्कृति विभाग के पदाधिकारी पप्पू राज, लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ धनंजय कुमार, जेल अधीक्षक दीपक कुमार, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष पिंटू साहिल, गजना धाम के मुख्य पुजारी अवध बिहारी दास, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, मुखिया रामजी सिंह एवं पूर्व प्राध्यापक रामाधार सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

इस मौके पर बासमती सेवा केंद्र की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया. लोक गायक धर्मेंद्र यादव ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की.

श्रवण कुमार सम्मान से कई विभूतियां हुईं सम्मानित

महोत्सव में समाज सेवा और लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई हस्तियों को श्रवण कुमार सम्मान से सम्मानित किया गया.

सम्मान पाने वालों में सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज के सचिव डॉ राजेश कुमार सिंह, लोक गायक टिंकू टाइगर, सनोज सागर, जितेंद्र पांडेय, धनंजय सिंह, मिथिलेश सिंह, नगीना सिंह, दुर्गेश भारद्वाज, सरोज देवी, योगेंद्र यादव एवं वीरेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे.

माता-पिता की सेवा को बताया संतान का पहला धर्म

महोत्सव के दूसरे सत्र में माता-पिता की सेवा के प्रति संतानों के कर्तव्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई.

वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता का सम्मान भारतीय संस्कृति का मूल आधार है. उनकी सेवा करना प्रत्येक संतान का पहला धर्म होना चाहिए. संगोष्ठी में लोक कला, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण पर भी जोर दिया गया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां

सांस्कृतिक संध्या में क्रिएटिव डांस एकेडमी के बच्चों, किशु जागरण मंडली, लोक गायक टिंकू टाइगर, राम श्लोक राम, मुकेश चौबे, प्रियांशु राज, अभिषेक हलचल एवं जेडी डांस ग्रुप समेत कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी.

कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. पूरे आयोजन ने मातृ-पितृ सम्मान, भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant Pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >