औरंगाबाद में बाबा भूतनाथ मंदिर के पास प्रस्तावित एसटीपी निर्माण स्थल बदलने की मांग

Aurangabad News : दाउदनगर में बाबा भूतनाथ मंदिर के पास प्रस्तावित एसटीपी निर्माण को लेकर भाजपा ने विरोध जताया है. प्रशासन से स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है.

Aurangabad News : भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने दाउदनगर एसडीओ को ज्ञापन देकर प्रस्तावित एसटीपी निर्माण स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है. ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र की आम जनता से मिली जानकारी के अनुसार पुराना शहर स्थित क्षेत्र में करीब 200 वर्ष से भी अधिक पुराना ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर है. उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में वर्ष भर श्रद्धालु बाबा भूतनाथ, मां काली और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं. विशेष रूप से सावन महीने में यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है.

मंदिर के पश्चिम और दक्षिण दिशा की भूमि पर निर्माण की तैयारी

ज्ञापन में कहा गया है कि जानकारी के अनुसार बाबा भूतनाथ मंदिर के पश्चिमी और दक्षिणी दिशा में स्थित भूमि पर एसटीपी निर्माण को लेकर किसानों को नोटिस दिया जा रहा है. अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा कि मंदिर के समीप एसटीपी का निर्माण होने से आसपास के पर्यावरण के साथ-साथ बड़ी आबादी के स्वास्थ्य और जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. इसे देखते हुए प्रस्तावित निर्माण स्थल पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए.

घनी आबादी और मंदिर से दूर उपयुक्त स्थल चुनने की मांग

भाजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि एसटीपी का निर्माण मंदिर और घनी आबादी से पर्याप्त दूरी पर किसी उपयुक्त स्थान पर कराया जाना चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि आसपास उपलब्ध बिहार सरकार की भूमि में से किसी उपयुक्त स्थल का चयन कर वहां एसटीपी का निर्माण कराया जा सकता है. उन्होंने मामले की जांच कराते हुए बाबा भूतनाथ मंदिर के समीप प्रस्तावित एसटीपी निर्माण स्थल को बदलने और किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर इसके निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

डीएम और सीओ को भी भेजी गई ज्ञापन की प्रतिलिपि

अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि इस संबंध में दिए गए ज्ञापन की प्रतिलिपि औरंगाबाद के जिलाधिकारी और दाउदनगर के अंचलाधिकारी को भी भेजी गई है.

Also Read : PHOTOS: बहन के कॉल पर पुलिस ने नवादा में खोदी कब्र, निकला चौंकाने वाला राज!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >