शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकज कर्मियों ने मंत्री रत्नेश सदा को सौंपा आवेदन, बकाया मानदेय भुगतान की मांग

Aurangabad News : औरंगाबाद में शिक्षा सेवकों और तालिमी मरकज कर्मियों ने मंत्री रत्नेश सदा को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय भुगतान और राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की है.

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलान गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शिक्षा सेवकों एवं तालिमी मरकज कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को आवेदन सौंपा. आवेदन के माध्यम से कर्मियों ने पिछले 4 से 5 महीनों से लंबित मानदेय का भुगतान कराने सहित सेवा से जुड़ी अन्य समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की.

चार से पांच महीने से मानदेय लंबित

शिक्षा सेवकों ने आवेदन में बताया कि पिछले 4 से 5 महीनों से उनका मानदेय लंबित है. मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से अविलंब बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की.

विद्यालयों में समायोजन और राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग

शिक्षा सेवकों एवं तालिमी मरकज कर्मियों ने बताया कि वे वर्षों से विद्यालयों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं. इसके बावजूद उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कर्मियों ने अपनी सेवा और कार्यों को देखते हुए विद्यालयों में समायोजन करने तथा राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग उठायी.

आश्वासन पर अब तक अमल नहीं होने की शिकायत

शिक्षा सेवकों ने कहा कि सरकार की ओर से पूर्व में भी कई बार उनके हित में आश्वासन दिये गये हैं, लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं हो सका है. ऐसे में उन्होंने सरकार से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने और सेवा से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की मांग की.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..

समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का मंत्री ने दिया भरोसा

मंत्री रत्नेश सदा ने शिक्षा सेवकों एवं तालिमी मरकज कर्मियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं. जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी.

बड़ी संख्या में कर्मी रहे मौजूद

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम रजक, जिला सचिव रामसुरेश चौधरी, जिला संरक्षक रामकेवल रजक, कृष्णा सिंह भोक्ता, वीरेंद्र चौधरी, रामसूचित रजक, वीरेंद्र रजक, यदुनंदन कुमार, तापेश्वर रजक, संतोष रिकियासन, जीतेंद्र कुमार, ईश्वरी चौधरी, प्रमोद सिंह भोक्ता सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >