विद्यालय निर्माण की मांग, बीइओ को दिया आवेदन

महुआंव पंचायत के रामजीवन बिगहा गांव में कई वर्ष पहले नवसृजित विद्यालय की स्थापना शिक्षा विभाग द्वारा करा दी गयी थी

ओबरा. प्रखंड की महुआंव पंचायत के रामजीवन बिगहा गांव में कई वर्ष पहले नवसृजित विद्यालय की स्थापना शिक्षा विभाग द्वारा करा दी गयी थी, लेकिन कई वर्षों से उक्त गांव में विद्यालय का भवन नहीं होने के कारण बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र के समीप यानी पेड़ के नीचे बैठा कर शिक्षा ग्रहण कराया जाता है. गांव की आबादी लगभग सात हजार से अधिक है, लेकिन शिक्षा विभाग भवन का निर्माण अब तक नहीं कर पाया है. इसको लेकर गांव के जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में भगवान सिंह, कपिल महतो, कैलाश सिंह, अजय यादव, विजेंद्र महतो, मनोज प्रसाद, रामप्रसाद यादव ने प्रभारी बीइओ को इस संबंध में एक आवेदन दिया है. गांव के लोगों ने यह भी कहा कि गांव के रामभरत सिंह, विकास सिंह, राम प्रसाद सिंह, रामदयालु सिं��, यदुनंदन सिंह, जनार्दन सिंह, इंदल यादव सहित दर्जनों गांव के ग्रामीणों द्वारा विद्यालय भवन निर्माण को लेकर भूमि उपलब्ध करने का आश्वासन दे रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी शिक्षा विभाग इस मामले में कोई पहल नहीं कर पा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि नवसृजित विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर में मर्ज कर दिया गया है, जबकि लगभग सात किलोमीटर दूरी तय कर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करना पड़ रहा है. यदि गांव में विद्यालय भवन निर्माण नहीं कराया जाता है तो ग्रामीण इसके लिए जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखेंगे. कहा कि आज तक किसी स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी द्वारा इस मामले में पहल नहीं की गयी है. प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन हम सभी दिये हैं. इधर, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जूही कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट भवन निर्माण को लेकर कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >