दाउदनगर में 400 से ज्यादा लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच, 100 से अधिक ने किया रक्तदान; 250 की आंखों की भी जांच

औरंगाबाद जिले के ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र के जन्मदिन पर दाउदनगर के बीएड कॉलेज परिसर में विशाल रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विधायक समेत 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया और 400 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई.

ओबरा विधायक, लोजपा (रामविलास) पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्र के संरक्षक एवं रेडक्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव डॉ. प्रकाश चंद्र के जन्मदिन के अवसर पर भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज परिसर में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर में विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र समेत 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया. वहीं, चिकित्सकों की टीम ने 400 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया तथा जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया. शिविर के दौरान करीब ढाई सौ लोगों की आंखों की जांच भी की गई.

कार्यक्रम के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन, चश्मा तथा आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराने में ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्र’ की ओर से सहयोग करने की घोषणा की गई, जिससे मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र को अंगवस्त्र, बुके एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने उन्हें पौधे भेंट किए. उनके सामाजिक जीवन एवं जनसेवा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ.

मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म: विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र

विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन को मानवता की सेवा के दिन के रूप में मनाने का संकल्प लेना चाहिए. वे कई वर्षों से लगातार रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर लोगों की सेवा करते आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है. मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है और समाज के लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए.

रक्तदान करते रक्तदाता | Prabhat Khabar Network

गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

मौके पर जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, जिला पार्षद राधेश्याम सिंह, मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण प्रसाद तांती, रालोमो नेता अजय कुशवाहा, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, राहुल राज, चैंबर ऑफ कॉमर्स औरंगाबाद के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ लाल, कौशल शर्मा, जदयू नेता संजय पटेल समेत बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की देखरेख वार्ड पार्षद भूपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा, राव मनीष यादव, चंद्रकांत उर्फ झोंकी यादव, अभिषेक तिवारी, सचिन यादव, बिट्टू यादव, लूटन यादव, कुमकुम खान, कमाल खान एवं वकार अंसारी समेत ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्र’ के सदस्यों ने की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >