दाउदनगर अनुमंडलीय विधिक संघ चुनाव में दिखा उत्साह, तीन घंटे में 132 वोट पड़े; शाम तक आएंगे नतीजे

Aurangabad News : 11 पदों पर 29 सांगठनिक पदाधिकारियों का चुनाव कराया जा रहा है, जिनमें से पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है.

Aurangabad News : (ओम प्रकाश की रिपोर्ट) अनुमंडलीय विधिक संघ, दाउदनगर के नए सत्र के लिए शनिवार को हो रहे चुनाव में अधिवक्ताओं का उत्साह देखने को मिला. लायर्स हॉल में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा. मतदान के शुरुआती तीन घंटों में ही 132 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

विधिक संघ चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह रहा. मतदान केंद्र पर अधिवक्ताओं की लगातार आवाजाही बनी रही और वे क्रमवार मतदान कक्ष में पहुंचकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे.

196 मतदाताओं को करना है मतदान

चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी और सहयोगी अधिकारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए. जानकारी के अनुसार, विधिक संघ में कुल 197 मतदाता पंजीकृत थे, लेकिन एक सदस्य के निधन के बाद अब मतदाताओं की संख्या 196 रह गई है. इन्हीं 196 मतदाताओं को मतदान करना है.

चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता नंद कुमार सिंह के नेतृत्व में संचालित की जा रही है. उनके साथ सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार और हरिनाथ सिंह मतदान कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जुटे हुए हैं. वहीं अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे हैं और पूरी चुनावी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं.

6 पदों के लिए 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

इस बार विधिक संघ के 11 पदों पर 29 सांगठनिक पदाधिकारियों का चुनाव कराया जा रहा है, जिनमें से पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले ही हो चुका है. अब शेष छह पदों के लिए 23 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं. अध्यक्ष पद के लिए पांच, महासचिव पद के लिए सात तथा संयुक्त सचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा पुस्तकालय अध्यक्ष, अंकेक्षक और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं.

तीन बजे से शुरू होगी मतगणना

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी. मतों की गिनती पूरी होने के बाद देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है. ऐसे में दाउदनगर विधिक संघ के नए नेतृत्व को लेकर अधिवक्ताओं के बीच उत्सुकता बनी हुई है.

Also Read : जिले के प्रमुख सूर्य मंदिर देव में आरती अहले सुबह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >