दशरथ प्रसाद-रामनंदन पांडेय बीएड कॉलेज को मिला नैक बी ग्रेड

सदर प्रखंड के चित्रगोपी गांव के समीप संचालित दशरथ प्रसाद रामनंदन पांडेय बीएड कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा बी ग्रेड प्रदान किया गया है

औरंगाबाद कार्यालय. सदर प्रखंड के चित्रगोपी गांव के समीप संचालित दशरथ प्रसाद रामनंदन पांडेय बीएड कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) द्वारा बी ग्रेड प्रदान किया गया है. इससे कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ कर्मियों और विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल कायम हो गया है. जानकारी मिली कि इसी माह चार व पांच जून को दो दिवसीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन का कार्य नैक पीयर टीम द्वारा किया गया था, जिसके अंतर्गत कॉलेज के भौतिक व मानवीय संसाधनों का अवलोकन गहनता पूर्वक किया गया. विगत पांच वर्षों तक का गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्तर, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया गया. नैक द्वारा सात मापदंडों का विधिवत जांच करने में प्राचार्या डॉ करुणा कुमारी, कॉलेज के आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर चंदन कुमार व सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इधर, कॉलेज के सचिव शंभूनाथ पांडेय ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने के लिए नैक विजिट का बहुत बड़ा योगदान है. इससे शिक्षण संस्थान को आत्म मूल्यांकन करने तथा बेहतर बनाने का अवसर भी प्राप्त होता हैं. इस ग्रामीण परिवेश में अवस्थित कॉलेज व इसके छात्रों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कॉलेज की प्राचार्या, आइक्यूएसी को-ऑर्डिनेट, सभी प्राध्यापक के साथ-साथ कर्मचारियों से अनुरोध किया कि हम सभी ने सफलता के शिखर की ओर जाने की पहली सीढ़ी प्राप्त किया है. हमेंं अंतिम क्षण तक प्रयास करना है और इससे अच्छा ग्रेड प्राप्त करने की ओर बढ़ना है. कॉलेज की प्राचार्या डॉ करुणा ने कॉलेज के प्रबंधन समिति के सभी सदस्य व आअक्यूएसी कोऑर्डिनेटर सहित अन्य संबंधित समिति के को-ऑर्डिनेटर आदि के प्रति हर्ष व्यक्त किया और कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास लगन एवं मेहनत से कॉलेज का नैक से ग्रेडिंग संभव हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >